पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Central University Student Serious Injured

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. हादसे में घायल हुए बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र विनोद कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति गुरुवार को चंडीगढ़ से लौटते ही स्टूडेंट को देखने के लिए अपोलो हाॅस्पिटल देखने गए। स्टूडेंट के इलाज का खर्च सेंट्रल यूनिवर्सिटी उठा रही है। स्टूडेंट फिलहाल कोमा में है। बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से छात्र पहिए के नीचे आ गया था।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र विनोद कुमार का 16 सितंबर को न्यू आईटी बिल्डिंग के पास बस में चढ़ते हुए पैर स्लिप हो गया था। उसका पैर बस के पहिए के नीचे आ गया और बुरी तरह कुचल गया। स्टूडेंट को तत्काल अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया।
अस्पताल जाने के दौरान स्टूडेंट बात कर रहा था, बाद में कोमा में चला गया। हादसे की जानकारी उसके माता-पिता को उसी वक्त दे दी गई थी। दूसरे दिन विनोद कुमार के माता-पिता आ गए थे। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। बचपन से उसके दिल में सुराख है। इस वजह से एक्सीडेंट का असर उसके ब्रेन पर हुअा है। विनोद के माता-पिता को उसके स्वास्थ्य की चिंता खाए जा रही है। विनोद के पिता टेलर का काम करते हैं। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहनें हैं। एक बहन भी यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा है।