बिलासपुर. रेलवे स्टेशन के पास पटरियों में खामी के चलते बुधवार की सुबह 5.30 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और टिटलागढ़ पैसेंजर की बोगियां आपस में टकरा गईं। इससे पैसेंजर की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं।
दोनों ट्रेनें खाली थीं, इसलिए जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना उस वक्त हुई जब दोनों ट्रेनों को यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। यहां दो महीने में यह तीसरी दुर्घटना है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।