बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सौर ऊर्जा से रोशन होने वाला देश का पहला हाईकोर्ट बन गया है। सोमवार को चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह ने 500 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया। इससे करीब दो हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे हर साल करीब 40 लाख रुपए की बचत होगी।
हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम (क्रेडा) ने 500 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना की है। करीब सालभर पहले हाईकोर्ट में सोलर प्लांट लगाने का फैसला लिया गया था। छतों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस पर अमल करते हुए केंद्र और राज्य शासन के सहयोग से प्लांट लगाया गया।
इसमें 30 फीसदी खर्च केंद्र और 70 फीसदी खर्च राज्य शासन ने उठाया। प्लांट की खासियत है कि इसमें बैटरी बैंक नहीं है और यह सीधे बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए पॉवर ग्रिड से जुड़ा है। यानी प्लांट में उत्पादन के बाद हाईकोर्ट को सीधे बिजली मिलेगी। बाकी बिजली पॉवर ग्रिड में चली जाएगी।