बिलासपुर. बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र लिखकर एंटी रैगिंग को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। कुलसचिव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. किरण गजपाल ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखकर एंटी रैगिंग पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया जाना है।