पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Connie Open In The Veterinary College: Brijmohan

कोनी में खुलेगा वेटनरी कालेज: बृजमोहन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. कोनी में शासकीय डेयरी के पास वेटनरी कालेज की स्थापना होगी। इसके लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। कृषि, पशुपालन एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने की दृष्टि से किसानों को मिट्टी का हैल्थ कार्ड दिया जाएगा, जिससे उन्हें उनके खेतों की मिट्टी, जलवायु के मुताबिक उपयुक्त फसल की अधिकतम पैदावार लेने में आसानी होगी।
सर्किट हाउस में शनिवार की रात पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई क्षमता का 60 फीसदी ही इस्तेमाल हो रहा है। सिंचाई संसाधनों का 90 फीसदी उपयोग करने के उद्देश्य से बांध व नहरों के अधूरे कार्यो को पूरा कराने, रिपेयरिंग सहित अन्य काम कराए जाएंगे। प्रदेश में 350 स्टॉप डेम और एनीकट बनाए गए हैं। इनसे सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए माइक्रो और लिफ्ट इरीगेशन का सहारा लिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि बीज के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए उन्नत बीज प्राप्त करने बीज विकास निगम तथा अन्य संस्थाओं को सक्षम बनाया जाएगा। खेती बाड़ी को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर स्नातकों को 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए प्रदेश में अब तक 250 केंद्र खोले जा चुके हैं। जल्द ही २क्क् नए केंद्र खोले जाएंगे। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 69 शासकीय गौशाला चलाई जा रही हैं। शासन की योजना है कि इनका विस्तार ब्लाक स्तर पर किया जाए।