पत्थलगांव. रायपुर. शहर के बीच से गुजरने वाली कटनी-गुमला एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को एक राहगीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लाखझार निवासी अमरसाय मांझी पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान जशपुर मार्ग में वह ट्रक क्रमांक सीजी 15-2346 की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
इस हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ट्रक को रोक कर चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की पुलिस थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।