पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफर के बीच में खुशियों की दस्तक, स्टेशन में बेटे का जन्म

सफर के बीच में खुशियों की दस्तक, स्टेशन में बेटे का जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. उत्तरप्रदेश से अपने गांव वापस आ रही दंपती को सफर में ही खुशियों ने दस्तक दी, जब विवाहिता ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बेटे को जन्म दिया। मूलत: कवर्धा की इस दंपती को बिलासपुर से कवर्धा के पास अपने मूल गांव जाना था। खबर मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ वहां पहुंचे और जच्चा-बच्चा को महफूज किया। कवर्धा जिले के हरेंद्र पाल की पत्नी बिंदु गर्भवती थी। दोनों उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहते हैं। पत्नी की डिलिवरी के लिए वे अपने गांव लौट रहे थे। हरेंद्र अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ उत्कल एक्सप्रेस से बिलासपुर आ रहे थे।
यहां से उन्हें अपने निवास कवर्धा जिले के ग्राम बटुआ जाना था। संयोग ऐसा हुआ कि उनकी पत्नी को रास्ते में ही डिलिवरी पेन हुआ। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी रेलवे हॉस्पिटल को दी गई। वहां से डाॅक्टर व नर्सों का दल प्लेटफाॅर्म पर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार कर जच्चा-बच्चा को महतारी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टरों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं।