पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Department Did Not Take Charge Of Shabby Roads

जर्जर सड़कों की सुध नहीं ले रहा विभाग, लोग धूल-धकड़ से परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. बिलासपुर-रतनपुर समेत अन्य क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की मरम्मत की ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि धूल और गड्‌ढों से गुजरना आम लाेगों की मजबूरी बन गई है। कुछ दिनों पहले प्रकाशित खबर के बाद जिम्मेदारों ने जल्द इसे ठीक कराने की बात कही, पर हालात जस के तस हैं।
शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा है और इन्हींं मार्गाें से होकर श्रद्धालु देवी के मंदिरों में जाएंगे। दूर-दराज के लोग भी इन्हीं रास्तों के होकर कोरबा, पाली चैतुरगढ़ और दूसरे दर्शनीय स्थल की ओर रवाना होंगे। इसमें जनप्रतिनििधयों के अलावा मंत्री और जिला प्रशासन के अाला अिधकारी शामिल रहेंगे। यहां जर्जर सड़कों की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेेगा। रहवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। इसके बाद भी पीडब्लूडी के अफसरों ने इसकी सुध नहीं ली है। जाहिर तौर पर उनमें वरिष्ठ अिधकारियों के जांच कार्रवाई का खौफ का खत्म हो गया है।