बिलासपुर. पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंच के पीछे खस्ताहाल बाथरूम में स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल अचानक गिर पड़े। केटरिंग स्टॉफ की मदद से वे वापस मंच पर लौटे। उनके चोटिल होने की बात किसी को पता नहीं चली। एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि उनके हिप्स के ज्वाइंट की हड्डी में हेयर क्रेक है। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। घटना के बाद न तो बाथरूम की हालत सुधारी गई, न ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हुई।
गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद स्वास्थ्य मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। 12 पन्नों का संदेश पढ़ने में उन्हें करीब 20 मिनट लगे। इसके चंद मिनटों बाद मंत्री बाथरूम गए और वहां की दुर्दशा का शिकार हो गए। कार्यक्रम में बाधा न आए, इसलिए उन्होंने घटना की भनक तक नहीं लगने दी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे पुलिस ऑफिसर्स मेस की टी-पार्टी में भी शामिल हुए।
चोट के दर्द से बेहाल मंत्री ने तिलक नगर की एक क्लीनिक में जांच कराई। एक्स-रे में हिप्स के ज्वाइंट की हड्डी में हेयर क्रेक का पता चला। सिम्स के डीन डा. एसके मोहंती ने भी बंगले पहुंचकर उनकी जांच की। मंत्री को लेजर से सिंकाई कराने और बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। सोमवार को वे दिनभर राजेंद्र नगर स्थित बंगले में आराम करते रहे।
आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या बोले अफसर...