पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द सुबह, नर्मदा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, पेंड्रा रोड में पारा सबसे कम 15 डिग्री

सर्द सुबह, नर्मदा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, पेंड्रा रोड में पारा सबसे कम 15 डिग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। ये तस्वीर अमरकंटक की है। सुबह 5.45 बजे। नर्मदा के उद्गम स्थल से महज कुछ दूरी का है ये नजारा। नदी के ऊपर कोहरे की चादर घिरी है। अलसुबह ये नजारा देखने लोग पहुंच रहे हैं। अमरकंटक से ही लगे पेंड्रारोड में प्रदेश में सबसे कम तापमान है। यहां 15 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। ये सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। ये तापमान अभी बढ़ा है क्योंकि पिछले दो दिनों से बादल-बारिश के चलते तापमान बढ़ा है।
इसलिए कम हुई ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र में सिस्टम बनने के कारण नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से बदली और बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे प्रदेश में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
धमतरी में कोहरे के कारण ट्रेन से भिड़ी हाईवा, तीन गंभीर
प्रदेश में ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 8.30 बजे धमतरी में इतना कोहरा था कि रेलवे क्रासिंग में एक हाईवा ट्रेन से जा भिड़ी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें रायपुर में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम धरमदास पिता सालिकराम कुर्रे, दीपक पिता लाल प्रसाद रात्रे और डीके वर्मा हैं।
आगे की स्‍लाइड में देखें नर्मदा पर कोहरे की PHOTOS