पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिलासपुर. अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सैर कराने वाली वन प्रबंधन समितियों ने वर्ष 2012-13 में 3 लाख रुपए का मुनाफा कमाया। यह कमाई समितियों द्वारा खरीदी गई 3 नई जिप्सियों से टूरिस्टों को जंगल घुमाने पर बतौर किराए से हुई। अलावे इसके बैगा आदिवासियों को ड्राइवर तथा गाइड के रूप में रोजगार मिला। सैलानियों को जंगल घुमाने के काम में हो रहे मुनाफे के मद्देनजर वन प्रबंधन समितियां दो और जिप्सियां खरीदने पर विचार कर रही हैं।
एटीआर के अधीक्षक आरके दुबे ने बताया कि वन प्रबंधन समिति को नई जिप्सियों के लिए वन संरक्षक ने रिवाल्विंग फंड से राशि प्रदान की थी। ये वाहन ऋण पर लिए गए हैं, इसलिए मुनाफे की रकम कर्ज पटाने के लिए जमा कर दी गई। उन्होंने बताया कि पर्यटन बोर्ड को उनकी दो जिप्सियां लौटाने के बाद उनके स्थान पर सैर के लिए दो और वाहनों की जरूरत है। इसके लिए वन प्रबंधन समितियों को दो और जिप्सियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
13 विदेशी भी पहुंचे जंगल घूमने
टाइगर रिजर्व में टूरिस्टों को सहूलियतें उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास हो रहे हैं।जिससे सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2012-13 में एटीआर की सैर में 14282 भारतीय व 6 विदेशी नागरिक पहुंचे। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2008 से अब तक एटीआर की सैर में कुल 64519 सैलानी पहुंचे। इनमें 13 विदेशी भी शामिल थे। सैलानियों से एटीआर प्रशासन को गेटमनी के रूप में 16.31 लाख रुपए की आय हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.