पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gandhi's Memorial Service In Tmora Is Sixtyfive Years And Tonsure

65 सालों से तमोरा में होता है बापू का श्राद्ध और मुंडन, लगता है मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महासमुंद. महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के गांव तमोरा में तैयारियां चल रही हैं बापू के श्राद्ध की। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हर साल की ये परंपरा है। 65 सालों से लगातार ये सिलसिला चल रहा है। पूरे गांव में साफ-सफाई हो रही है। मेले की तैयारियां चल रही है।

गुरुवार को पूजा-पाठ के बाद बुजुर्ग मुंडन कराएंगे और बापू को याद करेंगे। देश में ये अपनी तरह का पहला गांव है, जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि इस तरह से मनाता है। गांव के लोग वैदिक रीति रिवाजों को पूरा करेंगे। तालाब में पानी देने जाएंगे, जो यहां की एक परंपरा है। मृत्युभोज होगा और फिर लगेगा गांधी मेला।

आगे की स्लाइड्स में पढि़ए पूरी खबर..