तखतपुर. बिलासपुर. महिला के घर से पुलिस ने 400 ग्राम गांजा बरामद किया। मुसलमान मोहल्ले में रहने वाली 50 वर्षीय अमाना बेगम उर्फ मंटोरा बाई पति आसिफ खान द्वारा गांजा बेचने की शिकायत मिलती रही है। उसे कई बार पुलिस रंगे हाथ गिरफ्तार भी कर चुकी थी। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली आरोपी महिला के घर गांजा बेचा जा रहा है। थाने से एसआई मंडावी, अभिषेक कश्यप, गजानंद यादव, राधेलाल ध्रुव, अनिता यादव ने शाम 4 बजे दबिश देकर घर से 400 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस धारा 20 घ एनटीएस नार्कोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।