(घर के बाहर खड़े पुलिस अफसर और आसपास के लोग)
बिलासपुर. शहर से लगे गांव नगोई में शराबी पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह था। हद तो तब हो गई जब वह हत्या के बाद चाकू लेकर पत्नी की खून से सनी लाश के करीब पूरी रात लेटा रहा। सरकंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना शुक्रवार रात की है। बैमा से लगे ग्राम नगोई में 42 वर्षीय राजेंद्र उर्फ देवप्रताप बरगाह का परिवार रहता है। वह आदतन शराबी है। नशे में आए दिन पत्नी अन्नपूर्णा बरगाह और परिवार के दूसरे सदस्यों को तंग करता था। आस-पड़ोस के लोग भी परेशान थे। कुछ लोग उसे समझाते तो वह भड़क जाता।
शुक्रवार को देर रात एक बार फिर वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। सोई हुई पत्नी अन्नपूर्णा को जगाकर उससे झगड़ा करने लगा। पत्नी से इसका विरोध किया तो उसे तेज आवाज में गालियां देने लगा। उसके चरित्र पर अंगुली उठाई।
बात बढ़ी तो नशे में धुत राजेंद्र भड़क गया और किचन में रखा ले आया। चाकू से अन्नपूर्णा पर एक बाद एक कई वार कर दिए। एकाएक हमले से उसके शरीर पर गहरे जख्म बन आए। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पड़ाेसियों को घटना की भनक लगी। गांव के लोगों ने सरकंडा पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
भागा नहीं, चाकू लेकर बगल में लेट गया
हत्या करने के बाद राजेंद्र बरगाह घर से भागा नहीं, पत्नी की लाश के करीब लेट गया। उसके हाथ में वह चाकू भी था, जिससे हत्या की। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह इसी हालत में पड़ा था। उसके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए घटना से संबंधित कुछ और तस्वीरें...