पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिलाई. छत्तीसगढ़ खो-खो टीम की महिला खिलाडिय़ों ने प्रदेश खो-खो संघ के सचिव एस रामू, कोषाध्यक्ष जगबंधु जेना और कोच मुरली उर्फ जग्गा पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला खिलाडिय़ों ने बुधवार को परिजनों के साथ भट्ठी थाने पहुंच कर मामले दर्ज कराया। शिकायत करने वालों में 6 नाबालिग खिलाड़ी भी हैं। भट्ठी पुलिस आरोपी सचिव एस रामू से पूछताछ कर रही है।
सेक्टर-4 खो-खो मैदान में छत्तीसगढ़ खो-खो महिला टीम का कैंप लगा हुआ है। यहां राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के पूर्व 11 खिलाड़ी 9 जनवरी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। टीम के सदस्यों को संघ के सेक्टर-4 कार्यालय के दो कमरों में उन्हें ठहराया गया है। खिलाडिय़ों की शिकायत है कि जिस दिन से कैंप में शामिल होने आए हैं संघ के प्रदेश सचिव एस रामू उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान वे दिन में तो ऐसी हरकतें कर ही रहे थे। रात में भी वे कमरे में आकर उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। कभी-कभी तो उनकी इस हरकत में बालक टीम का कोच मुरली उर्फ जग्गा व प्रदेश खो-खो संघ का कोषाध्यक्ष जगबंधु जेना भी शामिल रहे हैं।
टीम से अलग करने की धमकी
खिलाडिय़ों ने बताया कि सचिव एस रामू की हरकतों से तंग आकर दो साथियों ने विरोध किया तो सचिव ने उन्हें टीम से अलग करने की धमकी दी। बीते दो दिनों से उन्हें प्रशिक्षण में शामिल भी नहीं किया जा रहा है।
डर से नहीं कर रहे थे शिकायत
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक खो-खो संघ का सचिव बीते दो वर्षों से उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। डर के कारण इसके पूर्व उन्होंने शिकायत नहीं की। इस बार तो वे कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा था। इस पर बुधवार को उन्होंने अपने-अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिनके साथ शाम को भट्ठी थाने पहुंच कर सचिव एस रामू सहित जगबंधु जेना व कोच मुरली उर्फ जग्गा के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की।
मामला दर्ज हुआ है॥खो-खो महिला टीम के खिलाडिय़ों द्वारा खो-खो संघ के प्रदेश सचिव सहित तीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
लक्ष्मण कुमेटी, टीआई, भट्ठी थाना
मेरे बच्चे जैसे हैं वे मुझे समझ नहीं आ रहा है कि खिलाड़ी ऐसा आरोप क्यों लगा रहे हैं। मैने ऐसा कुछ भी नहीं किया। आरोप लगाने वाले तो मेरे बच्चों के समान हैं।
एस रामू, सचिव, छत्तीसगढ़ खो-खो संघ
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.