पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्याओं का निराकरण न होने से कर्मचारी आंदोलन करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर. बिलासपुर. कर्मचारी संगठनों ने एक मंच से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को समस्याओं का निराकरण करने ज्ञापन साैंपा था पर समस्याएं यथावत हैं। समस्या दूर न होने पर गुरुवार को चंद्रशेखर पाण्डेय, अश्वनी कुर्रे, नरेन्द्र पाठक, मनहरण सिंगरौल, हरिश्चंद्र कौशिक सहित शिक्षाकर्मियों, रसोईयों, प्रेरकों ने विधायक राजू सिंह को ज्ञापन साैंपा।
विधायक ने कलेक्टर को समस्याओं के निराकरण की अनुशंसा की। साथ ही शिक्षाकर्मी खंड का प्रभार बदलने की मांग पर बीईओ डाॅ. महालक्ष्मी सिंह को कार्रवाई करने को कहा। 22 सितंबर को शिक्षक पंचायत संघर्ष समिति के संगठनों व छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ रसोइया संघ, स्वीपर संघ, प्रेरक संघ धरना आंदोलन में शामिल होंगे।
शिक्षक पंचायत संघर्ष समिति के प्रदेश उप संचालक अश्वनी कुर्रे, छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ चन्द्रशेखर पाण्डेय तथा सयुक्त शिक्षक कर्मचारी संघ के नरेन्द्र पाठक ने संयुक्त रूप से मांग किया कि लंबित वेतन मांग का भुगतान, वेतन पर्ची माहवार प्रदाय करने, शिक्षाकर्मीयों का समय मान वेतन मान का भुगतान एवं लंबित ऐरियर्स का भुगतान, आयकर कटौती अनावश्यक को बंद करने तथा परामर्शदात्री समिति के बैठक माहवार अनिवार्य रूप से किया जाए एवं स्वीपर, प्रेरकों, रसोईयों का वेतन माहवार अनिवार्य रूप से दिया जाये। उक्तआशय की जानकारी लवकांत द्विवेदी ने दी।