पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजगदलपुर. जादू-टोने के शक में दरभा थाना क्षेत्र के ककालगुर गांव में एक युवक ने बुजुर्ग दंपती को जिंदा जला दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में 27 साल के मंगतूराम धुरवा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दुर्गेश ने बताया कि मंगतूराम धुरवा बुधवार रात दस बजे ककालगुर में रहने वाले 65 वर्षीय सोमा धुरवा के घर पहुंचा।
सोमा अपनी 60 वर्षीया पत्नी गोंची के साथ आग जला कर समीप ही सोया हुआ था। मंगतू ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जादू-टोना करने का आरोप लगाया। जब तक बुजुर्ग कुछ समझ पाते उसने जलती लकड़ी से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वे बुरी तरह से झुलस गए।
उनके सिर पर भी चोट आई थी। दोनों की मौत हो गई। युवक को शक था कि टोने की वजह से उसके माता-पिता की मौत हुई। टोसालभर पहले हत्यारे युवक के पिता की मौत हो गई थी। इससे पहले उसकी माता की भी मृत्यु हो गई थी। युवक को शक था कि इस दंपति ने जादू-टोना कर उन्हें मार डाला
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.