पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली कैंप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर. कई दिनों से जशपुर के सीमावर्ती इलाके में झारखंड राज्य से लगे हुए क्षेत्र में पीएलएफ.आई कमांडर बुधराम के अपने दस्ते के 8-10 सदस्यों के साथ घूमते देखे जाने की खबर मिल रही थी। गुरूवार को सुरक्षाबलों को खबर मिली की एरिया कमांडर बुधराम अपने दस्ते के सदस्यों के साथ ग्राम कटहलडांड़ में आया हुआ है। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ कमांडेंट अखिलेश सिंह एवं एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने तत्काल अभियान की योजना बनाई।
गुरूवार शाम बजे से उप कमांडेंट रामअवतार भालोठिया के नेतृत्व में सीआरपीएफ. एवं जिला बल द्वारा अभियान चलाया गया।
सुरक्षा बल एरिया की घेराबंदी कर रहे थे। पर नक्सलियों को पुलिस बल के आने की भनक लग गई और अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर वे भाग निकले। शुक्रवार को भी नक्सलियों की मौजूदगी के संबंध में सूचना मिलने पर आरा के सीमावर्ती इलाके में सुबह 5 बजे अंतरराज्यीय अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम जब गश्त करते हुए ग्राम तेतरटोली एवं झारखंड के सीमावर्ती ग्राम काटासारू के बीच स्थित कुकुरभुका के करमा चट्टान के पास पहुंची, तो नक्सली दूर से दिखाई दिए।
पुलिस बल ने नक्सलियों को ललकारा, तो नक्सली अपना साजो-सामान छोड़कर अपने हथियार लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस बल ने नक्सलियों का हाइड आउट में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। पुलिस बल ने नक्सलियों के हाईड आउट से काले रंग की एक बजाज पल्सर बाइक, दो इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर वायर सहित, एमुनेशन पोच, 12 बोर एमुनेशन के खाली खोखे, कंबल, चादर, गमछा, पैंट, टी-शर्ट, चप्पल, बर्तन, खाने की सामग्री, चावल, सब्जी और छाता बरामद किया।
क्षेत्र में पैठ बनाने की लगातार कोशिश-
मंगल नगेशिया के पीएलएफ.आई से अलग हो जाने से पीएलएफ.आई लगातार जशपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। पर सीआरपीएफ एवं जिला बल द्वारा अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार अभियान चलाने के कारण पीएलएफआई के नक्सली छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में पैठ बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। लगातार नक्सलियों द्वारा नाकाम कोशिश की जा रही है यहां पर पैठ बनाने की लेकिन सेना के जवानों और पुलिस की चौकसी एवं सर्तकता के चलते नक्सली अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे है। कई बार उनकी कोशिशों पर पानी फेरने वाले देश के जवानों के आगे नक्सली बैने साबित हो रहे है। इस बार भी इस प्रकार के प्रयास करने की फिराक में नक्सलियों के हाथ भाग निकलने के अलांवा और कोई रास्ता नही था।
कार्रवाई-
गणतंत्र दिवस के ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने आरा चौकी क्षेत्र के ग्राम कुकुरभुका के जंगल में नक्सलियों का हाइड आऊट कैंप ध्वस्त किया। घेराबंदी से घबराकर नक्सली झारखंड भाग निकले, गणतंत्र दिवस के पूर्व जवानों ने उल्टे पांव भगाया नक्सलियों को।