पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिसंबर तक मिल जाएंगी 15 नई बसें, कंपनियों से टेंडर मंगाए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. शहर में सिटी बसों की सप्लाई के लिए टाटा मोटर्स, स्वराज माजदा, अशोक लीलैंड और आयशर ने टेंडर डाले हैं। इसके लिए बिलासपुर शहरी सार्वजनिक यातायात सोसायटी ने शुक्रवार को चारों कंपनियों के ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) खोले। शनिवार को इनकी टेक्निकल बिड और 29 सितंबर को प्राइस बिड खोलने के बाद टेंडर होगा।

शहरवासियों को सिटी बस सेवा देने के लिए केंद्र सरकार से सोसायटी को 14.50 करोड़ रुपए मिले हैं। सोसायटी के नोडल अधिकारी व नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर सुधीर गुप्ता के सामने चारों कंपनियों के ईएमडी खोले गए। बसों की सप्लाई के लिए 100 करोड़ के टर्नओवर वाली उन कंपनियों से टेंडर मंगाए गए हैं, जोे 31 मार्च 2013 तक 200 सिटी बसों की सप्लाई कर चुके हैं और जिनकी बसों की परफाॅर्मेंस तीन साल तक संतोषजनक रही।
हर कंपनी से 42.15 लाख के ड्राफ्ट मिले हैं। बसों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। सिटी बसों की सप्लाई के साथ ही साथ बसों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए अलग से टेंडर करवाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया सोसायटी स्तर पर चल रही है।
सिटी बस का मॉडल दिसंबर तक
सिटी बसों के लिए नौ रूट तय किए गए हैं। वर्कआॅर्डर के बाद कंपनी को तीन महीने के अंदर बस का प्रोटो टाइप मॉडल सोसायटी के सामने पेश करना होगा। इसे सुधार के बाद फाइनल किया जाएगा। टेंडर की शर्त के मुताबिक चौथे महीने यानी दिसंबर तक 15 बसों की सप्लाई करनी होगी। फिर जनवरी में 16 और फरवरी में बाकी 19 बसों की सप्लाई होगी। अनुमान है, बसों की सप्लाई दिसंबर तक शुरू हो जाएगी।