पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हालात नौ साल बाद भी नहीं सुधरे, प्रोफेशनल क्यों लेना चाहेंगे डिग्री

हालात नौ साल बाद भी नहीं सुधरे, प्रोफेशनल क्यों लेना चाहेंगे डिग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर । पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी स्थापना के नौ साल बाद भी भरोसा कायम नहीं कर पाई है। जो हालात शुरुआती दौर में थे, उसमें कुछ हद तक सुधार हुए हैं लेकिन स्टडी सेंटरों के हालात अभी भी खराब हंै। यही वजह है कि यूनिवर्सिटी से प्रोफेशनल्स कोर्स करने से पहले बीसियों बार सोचते हैं। यूनिवर्सिटी की इमेज के चलते उन्हें यहां से कोर्स करने के बाद भी बहुत फायदा नहीं मिलता।

ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। शुरुआत से विवादों से नाता जुड़ गया। कई साल तक एग्जाम नहीं होते रहे। होते भी थे तो रिजल्ट के लिए सालभर इंतजार करना पड़ता था। ऐसे हालात देख आम सोच बन गई कि यहां सबकुछ गड़बड़ है। ओपन यू्निवर्सिटी से कोई मार्कशीट या शिक्षा लेना नहीं चाहता था। दूसरे कुलपति डॉ. अवधराम चंद्राकर ने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए भरसक कोशिश की, लेकिन फिर भी हालात पूरी तरह नहीं सुधरे। परीक्षाएं और रिजल्ट तो समय पर हो गए लेकिन मार्कशीट में ढेरों गलतियां हो रही हैं।
जिला पंचायत व स्वास्थ्य विभाग से मिले एक-एक कमरे में सेंटर चल रहे
ओपन यूनिवर्सिटी के प्रदेशभर में 150 से अधिक स्टडी सेंटर हैं। व्यवस्था सही नहीं होने के कारण 15 सेंटर बंद करने पड़े। पहले इन सेंटरों को गवर्नमेंट कॉलेजों में संचालित करने की योजना थी। कुछ सेंटरों को शिफ्ट किया गया, लेकिन योजना पूरी तरह कारगर नहीं हो सकी। अभी भी कई सेंटर जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग या अन्य विभागों से मिले एक-एक कमरे में चलाए जा रहे हैं।