पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Out Of Control मेटाडोर : स्काॅर्पियो, कार को मारी टक्कर ओर जा घुसी नाली में

out of control मेटाडोर : स्काॅर्पियो, कार को मारी टक्कर और जा घुसी नाली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( मेटाडोर की टक्कर से क्षत-विक्षत हालत में स्‍कॉर्पियो)
बिलासपुर । शराब खाली कर लौट रही मेटाडोर की टक्कर से तीन लोगों को चोटें आईं। इनमें एक गंभीर है। मेटाडोर सीजी 10 ए-2059 शराब खाली करने गनियारी गई थी। रात को वहां से लौट रही थी। इसे बावली धरसेई गांव का सौरभ चेलकर चला रहा था। सकरी बस स्टैंड चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर स्काॅर्पियो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी डिस्कवर बाइक व इको कार से टकरा गई। हादसे में बलराम टाकीज के पास रहने वाले पवन कुमार कुलपहाड़ी को गंभीर चोटें आईं। वह शराब खाली करने गया था। वहीं स्काॅर्पियो में सवार कवर्धा निवासी अभिषेक तंबोली, नीलेश भी घायल हो गए। पुलिस ने स्काॅर्पियो मेटाडोर चालक पर जुर्म दर्ज किया। स्काॅर्पियो कवर्धा की है और कोरबा से लौट रही थी।
आगे की स्‍लाइड में देखें घटना की तस्‍वीरें