लोरमी. बिलासपुर. लाखासार के ग्रामीणों ने गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग को लेकर बिजली कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। अधिकारियों की अनुपस्थिति में ग्रामीण लिपिक को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। ज्ञापन में शीघ्र ही ट्रांसफाॅर्मर लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में कहा गया है अधिकतर ग्रामीणों को पुराने ट्रांसफाॅर्मर से ही बिजली कनेक्शन दिया गया है। इससे लोड बढ़ने से लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है। आए दिन ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से बिजली गुल हो जाने से ग्रामीण परेशान रहते हैं। परेशान ग्रामीणों ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है। वर्तमान में मां महामाया मंदिर के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर से कुछ लोगों को कनेक्शन देने की मांग की है ताकि पुराने ट्रांसफाॅर्मर से लोड कुछ कम हो सके।
बिजली कार्यालय में एई कौशल पांडेय जेई संतोष कौशिक के नहीं रहने पर वे लिपिक को ज्ञापन देकर लौट गए। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र निराकरण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर अहिरवार, खेमराज राजपूत, पूरन सेन, झाड़ूराम दिनेश वर्मा, महिलाएं, पुरुष नागरकि शामिल थे।
मनकी में समस्या गहराई
मनकी का ट्रांसफाॅर्मर दो माह पहले जल गया है। तब से लेकर आज तक ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने विवश हैं। दिन में भी बिजली होने से कई काम रुक जाते हैं। परेशान ग्रामीण कई बार नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग कर चुके हैं। पर अिधकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनपद पंचायत के सभापति श्यामसुंदर शांडिल्य ने कहा कि एक सप्ताह में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया मुख्यालय के तहसील चौक में चक्काजाम कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने डीसी आफिस में ज्ञापन दिया है। लाइनमेन को भेजकर पुराने ट्रांसफाॅर्मर के कुछ कनेक्शन अन्य ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ दिए जाएंगे। इससे ग्रामीणों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। - कौशलदीवान, एईलोरमी