बिलासपुर। कानन पेंडारी स्मॉल जू में दिल्ली जू से दुर्लभ हिमालयन भालू और सफेद हिरण लाए जाएंगे। इसके बदले कानन जू से जंगली सुअर और हाइना (सियार) के जोड़े भेजे जाएंगे। एक जू से दूसरे जू में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सीजेडए की सहमति से वन्य प्राणियों की अदला बदली की जाती है।
छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले भालू शाकाहारी होते हैं, परंतु दिल्ली से लाए जाने वाला हिमालयन भालू मांसाहारी होता है और तुलनात्मक रूप से तीन गुना बड़े आकार का होता है। तराई के क्षेत्र में पाए जाने वाले हिमालयन भालू के शरीर में आमतौर पर पाए जाने वाले भालुओं की तुलना में कम बाल होते हैं। यह मछलियों का शिकार करता है। इसी प्रकार सफेद हिरण दुर्लभ प्रजाति के हैं, इसलिए कानन जू के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए इन्हें लाने की कवायद की जा रही है।
डीएफओ एसपी मसीह ने बताया कि दिल्ली जू ने एक जोड़ा हिमालयन भालू देने की सहमति है।
परंतु उनसे दो मादा, एक नर भालू और तीन मादा व एक नर हिरण की मांग की गई है।