प्राचार्य व पुलिस की मौजूदगी में भिड़ते रहे अभाविप-एनएसयूआई कार्यकर्ता।
बिलासपुर। शहर की पुलिस अभाविप और एनएसयूआई के छुटभैये नेताओं के आगे बेबस हो चुकी है, शायद यही वजह है कि सीएमडी कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता सुबह से शाम तक हंगामा मचाते रहे। कभी कॉलेज, कभी सड़क तो कभी थाने में नारेबाजी, झूमाझटकी होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। तारबाहर थाने से चंद कदम दूर इस घटना ने शाम ढलते-ढलते मार-पीट का रूप ले लिया और लाचारी में पुलिस को दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा।
"छात्रनेता' होने के नाते जिन कंधों पर कॉलेज कैंपस में अच्छा माहौल बनाने का जिम्मा है, वे खुद ही "ड्रामेबाज' की भूमिका निभाने लगे हैं। कभी आला नेताओं को खुश करने के लिए तो कभी आपसी अदावत की लड़ाई चमकाने के लिए सीएमडी कॉलेज में आए दिन हो-हंगामों का दौर जारी है। इधर, कॉलेज प्रबंधन पंगु बनकर रह गया है। कुछ महीने पहले सीएमडी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव यहां के स्टूडेंट्स के लिए जी का जंजाल बन गया है। छोटी-मोटी बात को मुद्दा बनाकर कभी कॉलेज में प्रबंधन और प्रशासन के बीच खींचतान बढ़ जाती है तो कभी अभाविप और एनएसयूआई के नेता हंगामा मचाते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें अध्यक्ष समेत दोनों पक्षों के 17 पर जुर्म दर्ज