पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस काॅरपोरेशन के अफसर पहुंचे क्वार्टरों का काम देखने

पुलिस काॅरपोरेशन के अफसर पहुंचे क्वार्टरों का काम देखने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस काॅरपोरेशन के अफसरों ने सोमवार को पुलिस लाइन में आठ करोड़ रुपए की लागत से क्वार्टर बनाने के लिए चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने साइट इंजीनियर को निर्माण के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद आरआई ने भी इन मकानों की सुध ली। उनका कहना है कि मैनुअली ठीक है लेकिन कुछ गड़बड़ी होने पर उसे तत्काल सुधरवाया जाएगा। गौरतलब है कि इनके बेस में मुरम की जगह मिट्‌टी पाटने का खुलासा हुआ था।
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर और भवन का निर्माण हो रहा है। इसके काम में गड़बड़ी बरतने की शिकायत पर दैनिक भास्कर ने पड़ताल की थी। पता चला कि कमरों के बीम आड़े-तिरछे हैं तो बेस में मुरम की जगह मिट्‌टी की फिलिंग की जा रही है। पुलिस काॅरपोरेशन (सीजीपीसीएल) यहां 72 क्वार्टर बनवा रहा है। प्रत्येक यूनिट में हॉल, किचन और लेट-बाथ अटैच होंगे। इसका टेंडर उत्कल मैनुफैक्चरिंग एंड सर्विस लिमिटेड (यूएमएसएल) को सौंपा गया है।
इसके काम में गड़बड़ी दिखी तो ठेका कंपनी के काम पर सवाल उठे। दरअसल, टेंडर की शर्तों के अनुसार बेस में मुरम डालना था, लेकिन मौके पर देखा कि मिट्टी पाटकर काम चलाया जा रहा है। इससे भविष्य में भवन की बुनियाद पर असर पड़ सकता है। भास्कर के खुलासे के बाद सोमवार को पुलिस काॅरपोरेशन के दो अफसरों व आरआई ने जायजा लिया। साइट इंजीनियर को बदइंतजामियों को दूर करने के निर्देश दिए।