पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Puja Superfast Special Train Ran For Four Rounds

चार फेरों के लिए दौडे़गी सुपरफास्ट पूजा स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन ने दीपावली एवं छठ पूजा पर मुम्बई-हटिया मार्ग की ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और हटिया के मध्य 04 फेरो के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह गाड़ी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 21 अक्टूबर मंगलवार को 02083 नंबर के साथ तथा हटिया से 22 अक्टूबर बुधवार कोे 02084 नंबर के साथ चलेगी।
ट्रेन क्रमांक 02083 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को अक्टूबर माह में 21 एवं 28 अक्टूबर, नवंबर माह में 04 एवं 11 नवंबर को छूटेगी। इसी तरह से ट्रेन क्रमांक 02084 हटिया-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन हटिया से प्रत्येक बुधवार को अक्टूबर माह में 22 एवं 29 अक्टूबर को और नवंबर माह में 05 एवं 12 नवंबर को छूटेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 05 सामान्य, 12 स्लीपर, 02 एसी-।।।, 01 एसी-।। एवं 01 एसी-।। सह एसी-। सहित कुल 23 कोच होंगे। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से छूटकर दादर, कल्याण, इगतपुरी, भूसावल, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला होते हुए हटिया पहुंचेगी।