पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ फूंक के बहाने महिला को पिलाई शराब फिर किया दुष्कर्म

झाड़-फूंक के बहाने महिला को पिलाई शराब फिर किया दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आरोपी छेदीलाल)
बिलासपुर । पोड़ी में रहकर झाड़-फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा ने सिरगिट्‌टी की एक महिला को पहले नींबू पानी, फिर शराब पिलाई और मदहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। पति के आने के बाद महिला ने उसे आपबीती सुनाई। दोनों की रिपोर्ट पर सिरगिट्‌टी पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला से दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है।
पति खुद लाया था झांड़-फूंक करवाने

सिरगिट्‌टी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के पति और पोड़ी निवासी 45 वर्षीय छेदीलाल पाल के बीच मित्रता थी। छेदीलाल झाड़-फूंक का काम भी करता है। इधर, महिला आए दिन बीमार रहती है। छेदीलाल उसकी झांड़-फूंक किया करता था। पांच दिन पहले महिला की तबीयत फिर से खराब हुई। उसका पति छेदीलाल के पास पहुंचा और पत्नी के मर्ज का इलाज करने की बात कही। छेदीलाल 7 दिसंबर को अपना तामझाम लेकर महिला के घर आ पहुंचा। उसके पति को रिश्तेदारी में दूर गांव जाना था। उसने छेदी को पत्नी की झाड़-फूंक करने के लिए कहा और खुद दूसरे गांव चला गया। छेदी ने दोस्त की पत्नी को इलाज के बहाने पहले नींबू पानी और फिर शराब पिला दी। वह नशे थी तो इसी हालत में उससे दुष्कर्म किया।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें घर पर ही पकड़ा गया ढाेंगी