पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे क्षेत्र में दुर्गा विराजेंगी और रावण दहन भी होगा, अनुमति मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. जिला प्रशासन की दखल के बाद अाखिरकार रेलवे क्षेत्र में रावण दहन व दशहरा उत्सव की अनुमति दे दी गई है। बुधवार को इसके लिए रेलवे जोन के जीएम सहित कमिश्नर, कलेक्टर व आईजी एक साथ बैठे।

बीते दो सालों में रेलवे के रवैये के चलते यहां दशहरा और दुर्गोत्सव दोनों ही विवादों से घिरते आ रहे हैं। रेलवे क्षेत्र में पिछले 65 साल से रामलीला व रावण दहन हो रहा है। पिछले साल रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका शहर में काफी विरोध हुआ और रेलवे को अनुमति देनी पड़ी। इस बार भी रेलवे प्रशासन का रवैया वही रहा।

तमाम विरोधों के बाद जिला प्रशासन को दखल देना पड़ा। बुधवार को रेलवे जोन के जीएम, संभागायुक्त, कलेक्टर व आईजी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें रेलवे ने आयोजन की अनुमति दे दी। प्रशासन ने आयोजन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। रामलीला के लिए मध्यप्रदेश सतना की मंडली आई है। 25 सितंबर की शाम 7 बजे से यहां रामलीला शुरू होगी। 3 अक्टूबर की शाम को 6 बजे नार्थ इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में रावण दहन होगा। हिंदुस्तानी सेवा समाज व रेल कर्मचारी मिलकर इसका आयोजन करेंगे।