पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Short Distance From The Police Station Three Districts Were Involved

थाने से कुछ ही दूरी पर तीन जिलों के जुआरी जुट रहे थे, कहां थी कोनी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. काेनी थाने से कुछ ही दूरी पर सेमरताल पर तीन अलग-अलग जिलों के जुआरी फड़ लगाकर बैठते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। कार्रवाई स्पेशल टीम को करनी पड़ी। लोगों का मानना है कि पूरा कारोबार कोनी पुलिस की सेंटिंग पर चल रहा था। इधर, सेमरताल से पकड़े गए आदतन अपराधी समेत सभी 25 जुआरियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया।
रविवार को स्पेशल टीम ने कोनी क्षेत्र में जाकर इस साल का सबसे बड़ा जुआ फड़ पकड़ा। इसमें तीन जिले बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा के रसूखदार जुआरी जुआ खेलने आए थे। कुछ तो महंगी कारों से पहुंचे थे। आदतन अपराधी विक्रम सिंह यह फड़ चला रहा था। उसे स्थानीय पुलिस का कोई डर ही नहीं था। उसने कोनी थाने के करीब आईटीआई गेट के सामने ही अपने मुखबिर खड़े कर रखे थे। मुखबिरों को साफ तौर पर पुलिस की स्पेशल टीम पर नजर रखने के लिए कहा गया था। इधर, सेमरताल के लोगों का कहना है कि गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बाहरी लाेगों के आने-जाने से उन्हें संदेह हो रहा था। उन्होंने कोनी पुलिस को सूचना दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
जुआरियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी, सभी जेल गए: कोनी पुलिस ने सेमरताल में पकड़े गए सभी 25 जुआरियों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
चित हो गए बदमाश
पुलिस के बड़े अफसरों को कोनी क्षेत्र में जुआ चलने की सूचना मिली थी। अफसरों को यह पता था कि अगर इसकी सूचना कोनी पुलिस को दी गई या उससे कार्रवाई के लिए कहा गया तो वह पहले जुआरियों को सूचना दे देगी। यही वजह है कि जुआरियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम को लगाया गया। स्पेशल टीम ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी और ग्रामीणों की वेशभूषा में मौके पर जाकर सभी को पकड़ लिया। घेराबंदी की योजना ऐसी थी कि जुआरी चारों खाने चित हो गए, किसी को भागने का मौका नहीं मिला।
आगे की स्लाइड में पढ़िए जिलाबदर की कार्रवाई अटकी।