पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौगात-हापा के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से गुजरात जाने या फिर गुजरात से यहां आने वालों को अब स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने रायपुर से हापा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 28 जनवरी से पटरी पर आएगी जो कि 27 फरवरी तक 5 फेरे पूरा करेगी। अहमदाबाद एक्सप्रेस से लेकर सूरत की ओर जाने वाली नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में भारी भीड़ है। स्पेशल ट्रेन की हापा से शुरू होगी, जो कि 28 जनवरी को रात 10 बजे रायपुर के लिए रवाना होगी। रायपुर से हापा जाने वाली स्पेशल 30 जनवरी से शुरू होगी, जो अल सुबह ४:१क् बजे रायपुर से हापा के लिए छूटेगी।
यह ट्रेन भी अगले पांच हफ्ते तक हर गुरुवार को छूटा करेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआर, 6 जनरल, 6 स्लीपर, 2 एवी थ्री और 1 एसी टू टायर कोच की सुविधा होगी।
यहां ठहरेगी स्पेशन ट्रेन
राजकोट, वांकानेर, सरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, जलगांव, भूसावल, मलकापुर, अकोला, बदनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव और दुर्ग।
रायपुर से मिलेगी सुविधा
बिलासपुर सहित प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों के रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा रायपुर रेलवे स्टेशन से मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को हर गुरुवार की अल सुबह 4 बजे तक रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।