पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र को बस ने कुचला, विरोध में हुए शामिल हुए बच्चे ने किया सड़क पर मध्याह्न भोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर. जिले के चारामा से दो किमी दूर नेशनल हाइवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार बस ने 12 वर्षीय छात्र चेतन को कुचल दिया। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। इस दौरान उनके मध्याह्न भोजन का समय हो गया।

लेकिन चेतन की मौत से वे इतने गुस्से में थे कि स्कूल जाने को तैयार नहीं हुए। लिहाजा बीच सड़क पर ही उन्होंने खाना खाया। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। घटनास्थल पर डामर का स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू होने के बाद ही ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।मृतक चेतन 7वीं का छात्र था। वह अपने दोस्त के साथ चारामा मेला देखने माहुद आया था। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।