पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधीक्षक की शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली. शासकीय पोस्ट मैट्रिक व प्री मैट्रिक छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास में फैली अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से की। छात्रों ने कलेक्टर के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अधीक्षक को हटाने की मांग की है। उनका कहना है तत्कालीन अधीक्षक एचडी डहरिया ने दो साल की छात्रवृत्ति नहीं दी है। छात्र नरेंद्र टंडन ने जब शिकायत की तो उसे निकाल दिया गया। छात्रावास के किचन में नाली का पानी भरने पर भी वहीं भोजन बनाया जाता है। छात्रों ने व्यवस्था सुधारने अधीक्षक व सहायक आयुक्त से कहा पर अव्यवस्था बनी हुई है।
छात्रों ने आरोप लगाया छात्रावास के शौचालय की कई साल से साफ सफाई नहीं हुई। छात्र गंदगी में रहकर पढ़ने मजबूर हैं। 50 बिस्तर छात्रावास में 150 से अधिक बच्चों की भर्ती की गई है। इसलिए हर कमरे में 7-8 बच्चों को रहना पड़ रहा है, इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। शासन द्वारा 50 छात्रों के लिए 7 क्ंिवटल 50 किलो चावल दिया जा रहा था। इतना चावल १५क् छात्रों को कैसे पूरा हो सकता है। इसलिए छात्र बाजार से चावल खरीदते हैं। छात्रावास में पुस्तकालय, खेल सामग्री व गीत संगीत हेतु वाद्ययंत्र उपलब्ध नहीं कराया जाते। छात्रावास में रसोइए के अभाव में छात्रों को दोपहर 12 बजे भोजन मिल रहा है।
छात्रों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर यह शिकायत कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर से की। उन्होंने सहायक आयुक्त को कार्यालय बुलाकर शिकायत की जानकारी दी। इस पर सहायक आयुक्त ने अधीक्षक व छात्रावास की समस्याओं को सिरे से नकार दिया। इस अवसर पर महेंद्र कोशले, टीकम चंद नवरंग, धन्वंतरी, घनश्याम, धनसिंग, लालदास, महेंद्र पाल, पुष्पराज, दीप सिंह, टीकम सागर, संजय सोनवानी, चूड़ामणी पात्रे, अमित नवरंग, अनिल मंगेशकर, नारायण मोहले, शिवप्रसाद, अमित पाटले, चंद्रभूषण, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, डेविड पात्रे, वेदप्रकाश, राजेश कुमार अनिल, जयसिंह डाहिरे, लाखन, सत्यप्रकाश, सतीश कुमार, पोखराज, कमलेश, राकेश कुमार, यशवंत कुमार, संतोष, गोविन्दा नवरंग, दीनदयाल, अजय, प्रदीप, प्रदीप खुटे, उमेश कुमार, अजय दीवाकर, लक्ष्मी नारायण, मनीष हाकिम बंजारे, सतवन कुमार, रविकिशन, पराग राज, लक्ष्मीनारायण, मनोज कुमार बंजारा, रवि, दिलीप कुमार उपस्थित थे।