पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के लिए अलग डॉरमेेट्री बनवाएं या पुरानी ही चल जाएगी, इस पर सर्वे जारी

महिलाओं के लिए अलग डॉरमेेट्री बनवाएं या पुरानी ही चल जाएगी, इस पर सर्वे जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रेलवे स्टेशन पर फिलहाल कॉमन डॉरमेट्री है। )
बिलासपुर । रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद रेल प्रशासन स्टेशन पर महिलाओं को डॉरमेट्री की सुविधा देने की तैयारी में जुट गया है। अफसरों का कहना है कि महिलाओं की अलग डॉरमेट्री में सबसे अहम सुरक्षा इंतजाम है। इसके लिए वर्तमान डॉरमेट्री का सर्वे कर तय करेंगे कि अलग बनाएं या फिर वर्तमान को ही विकसित करें। वर्तमान में डॉरमेट्री में 25 बेड और सात रिटायरिंग रूम महिला, पुरुष यात्री दोनों के लिए ओपन हैं।

भास्कर टीम ने देखा कि सुरक्षा व्यवस्था लचर है। व्यवस्था बनाए रखने एक कर्मचारी तक मौजूद नहीं। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि कर्मचारी कहीं गया हुआ है। करीब 15 मिनट बाद भी वह नहीं लौटा। स्टेशन परिसर की डॉरमेट्री में वर्तमान में 25 बेड और सात रिटायरिंग रूम हैं। दोनों कॉमन हैं, यानी महिला या पुरुष यात्री दोनों इनकी बुकिंग करवा सकते हैं। रिटायरिंग रूम में से दो एसी और पांच सामान्य हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सीजन में सभी बुक हाेते हैं। डॉरमेट्री में बुकिंग का सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें जोन मुख्यालय के हिसाब से दी जानी चाहिए सुविधाएं