पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Young Man's Offense Death Van Bike Riders, Police Entered The Keesh

वैन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में वैन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया, जिसे सिम्स में भर्ती करवाया गया है।
दुर्घटना में लोरमी क्षेत्र में हुई। गोड़ खाम्ही गांव का जीवन लहरे तखतपुर स्थित स्मार्ट टेलर्स के यहां काम करता था। शनिवार को वह दुकान मालिक राकेश देवांगन की सोल्ड बाइक से जा रहा था। बाइक के पीछे उसका साथी सुल्तान लहरे बैठा था। दोनों जरेली के पास पहुंचे, इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। आस-पास मौजूद लोगों ने संजीवनी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सिम्स भेजा। यहां सुल्तान लहरे की मौत हो गई। वहीं जीवन की स्थिति गंभीर है। तखतपुर पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।