पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thirke Together To Move Thousands Of Records In Dantewada

दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड के लिए एक साथ थिरके हजारों कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा के हाईस्कूल मैदान पर गुरुवार को आदिवासी ढोल की थाप पर हजारों कदम एक साथ थिरके। कोशिश थी सामूहिक नृत्य का लिम्का रिकॉर्ड बनाने की। इसमें पांच हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हुए।

जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित कार्यक्रम का संयोजन बचपन बनाओ संस्था ने किया। संस्था के संयोजक प्रणीत सिन्हा के मुताबिक फिलहाल ढाई हजार लोगों के एक साथ नृत्य करने का रिकॉर्ड लिम्का बुक में दर्ज है। इस आयोजन के फोटोग्राफ्स और वीडियो क्लिपिंग तैयार कर लिम्का बुक ऑफ रिकाड्र्स को भेजी जाएगी।