पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांध में मछली पकड़ने गए तीन ग्रामीणों की डूबकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना. बिलासपुर. लमकेनी बांध में मछली पकड़ने गए तीन ग्रामीणों की डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बेलडीह पठार गांव के अंतकुमार और तामेश्वर मिरी मछली मारने के लिए शुक्रवार की शाम बांध गए थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर दोनों की खोजबीन शुरू की गई। अंतकुमार का छोटा भाई भीष्मदेव ने भी बांध की ओर गया और सुबह तक नहीं लौटा।
गांववालों को शनिवार की दोपहर पता चला कि बांध में तीन लाशें तैर रही हैं। पुलिस ने गोताखोरों से लाशें निकलवाईं। परिजनों ने इनकी शिनाख्त की।