पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीआई की शिकायत पर बीएमओ को दी चेतावनी

टीआई की शिकायत पर बीएमओ को दी चेतावनी, एमएलसी से गुरेज का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। चकरभाठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना से घायलों का मुलाहिजा नहीं करने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने इस आशय की शिकायत की थी। एसडीएम ने बीएमओ को पत्र लिखकर इसके लिए नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। व्यवस्था बनाई गई है कि सुबह 6 से रात 10 बजे के मामले चकरभाठा में देखे जाएंगे। इसके बाद आने वाले मामले बिल्हा में देखे जाएंगे।

चकरभाठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना से घायलों का एमएलसी नहीं करने की शिकायत जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी। पुलिस दोनों जगहों के डाॅक्टरों के रवैये से काफी परेशान थी। पुलिस के साथ पीड़ित के परिजन भी पुलिस के साथ इधर-उधर भटकती थी। पुलिस ने इसके लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था। चकरभाठा टीआई एसएन शुक्ला ने प्रशासन को पत्र लिखा। मंगलवार को एसडीएम ने बिल्हा बीएमओ पर कड़ी

नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि पीड़ितों का मुलाहिजा कर रिपोर्ट नहीं देना शासन के आदेश की अवहेलना है। यह गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। एसडीएम ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक के मामले का एमएलसी चकरभाठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही होगा। इसी तरह रात 10 बजे के बाद प्रकरणों की जांच व रिपोर्ट बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर बनाएंगे। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बीएमओ से इस संबंध में डाॅक्टरों की बैठक लेकर उन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति स्पष्ट निर्देश देने के लिए कहा है। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि दोनों जगहों के डाॅक्टरों की मनमानी से पीड़ितों के परिजनों में काफी आक्रोश रहता है। इससे कभी भी कोई
बड़ी घटना हो सकती है।