पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ट्रक ड्राइवर ले रहा था चाय की चुस्की, दूसरे को आई झपकी, हो गई भिड़ंत

एक ट्रक ड्राइवर ले रहा था चाय की चुस्की, दूसरे को आई झपकी, हो गई भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( तिफरा में हाईटेक बस स्टैंड के पास एक ट्रक दूसरे से जा भिड़ा और पलट गया। )
बिलासपुर। तिफरा में हाईटेक बस स्टैंड के पास खतरनाक ढंग से बने डिवाइडर से रगड़ते हुए एक ट्रक दूसरे से जा भिड़ा। हादसे में एक ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इससे हैल्पर समेत पांच लोग घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तड़के हुए हादसे में सड़क की सफाई कर रहीं तीन महिलाएं भी चपेट में आ गईं। तिफरा में रायपुर से कोरबा जाने वाले ट्रक क्रमांक सीजी 07 एटी 5535 के चालक ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे चाय पीने के लिए ढाबे के सामने अपनी गाड़ी रोकी थी।
वह चाय की चुस्की ले रहा था, तभी रायपुर की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 80622 डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ड्राइवर को झपकी आ गई थी। अनियंत्रित हुए ट्रक ने सड़क किनारे सफाई कर रहीं तीन महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। ड्राइवर, हैल्पर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में खामियों भरे डिवाइडर के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। हाल ही में एक वकील ने डिवाइडर के चलते कार पलटने के बाद सिरगिट्‌टी थाने में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
ये हैं खतरनाक स्थान
यदुनंदन नगर मोड़
यहां से डिवाइडर बनवाने का काम शुरू कराया गया है। यहां खतरनाक मोड़ है और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता।
काली मंदिर के पास
यहां मंदिर आने-जाने के लिए गैप दिया गया है, लेकिन यह काफी संकरा है। डिवाइडर पर गाड़ियां चढ़ जा रही हैं। जब निर्माण शुरू हुआ था, तभी ट्रक निर्माणाधीन डिवाइडर पर चढ़ गया।
बस स्टैंड गेट के सामने
बसों के निकलने देने के लिए जगह छोड़ी गई है। ऐसे स्थान पर डिवाइडर आकर खत्म हुआ है, जहां अक्सर बड़ी गाड़ियों को ओवरटेक करते समय छोटे वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं। यह सिलसिला जारी है।
आगे की स्‍लाइड में देखें दुर्घटना की तस्‍वरें