पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Upper Middle Class Will Be Inspired To Travel Into The City Buses

मिडिल अपर क्लास को सिटी बसों में सफर के लिए करेंगे प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. राज्य सरकार ने प्रमुख शहरों की सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए नीति बनाई है। इसके तहत अपर मिडिल क्लास के नागरिकों को सिटी बसों में सफर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सड़कों पर प्राइवेट व्हीकल्स की संख्या में कमी आए। बिलासपुर को केंद्र की योजना से मिल रहीं 50 एयर कंडीशन्ड बसें इसी पहल का जरिया बनेंगी। इस योजना पर रायपुर में हुई वर्कशॉप में एजेंसियों को इसके लिए प्रिपेयर किया गया। बिलासपुर को इस सर्विस के लिए पहले चरण में 14 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
केंद्र सरकार की अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अंतर्गत राज्य के चुनिंदा शहरों में सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है। इस पर मंगलवार को रायपुर में वर्कशाॅप हुई। राज्य शासन ने सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पाॅलिसी बनाई है कि प्राइवेट व्हीकल की संख्या सीमित की जाए। ऐसी बसों का उपयोग सिटी बस से रूप में करने पर जोर दिया गया, जिसमें अपर मिडिल क्लास के लोग भी बेहिचक सफर कर सकें। इससे सड़कों पर प्राइवेट व्हीकल्स, खासकर चार पहिया वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की नौबत कम हो जाएगी।
10 एसी और 40 नान एसी बसें खरीदी जाएंगी
जेएनयूआरआएएम योजना से बिलासपुर को 10 एसी (32 सीटर), 15 नान एसी (22 सीटर) और 25 नान एसी (32 सीटर) बसें मिल रही हैं। इनकी खरीदी के लिए 14 करोड़ रुपए मिल गए हैं। संचालन के लिए बिलासपुर अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।
हर बस में होगा जीपीएस
नई बस सेवा को चाक-चौबंद बनाने के लिए हर बस में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम लगेगा। मॉनिटरिंग कलेक्टोरेट से की जाएगी। सोसायटी और बस सेवा के काम-काज की नियमित माॅनिटरिंग के लिए दो समितियां बनाई गई हैं। बसों के लिए आॅपरेटर से लेकर उनके नफा-नुकसान पर बैठकों में समीक्षा होगी। कमी व खामियों को दूर किया जाएगा।
निगम के अफसर हुए शामिल
रायपुर में वर्कशॉप में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आरपी मंडल ने तैयारियों के निर्देश दिए। इसमें नगर निगम कमिश्नर रानू साहू व नोडल अधिकारी सुधीर गुप्ता शामिल हुए।
डिपो व टर्मिनल हाईटेक बस स्टैंड में
बिलासपुर सहित प्रदेश के 23 शहरों में सिटी बस सर्विस शुरू करने के लिए पिछले दिनों सूडा रायपुर में एसीईओ आरके नारंग ने मीटिंग ली थी। बिलासपुर में कलेक्टोरेट से लगी न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में इसका दफ्तर शुरू हो गया है। सिटी बसों के लिए डिपो कम टर्मिनल तिफरा के हाईटेक बस स्टैंड में बनेगा।