पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधमतरी. जिले में सहायक गे्रड 3 की भर्ती में खुलकर फर्जीवाड़ा किया गया। नियमों को दरकिनार कर चहेतों की पोस्टिंग कर दी गई। मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। फर्जीवाड़ा को ले 3 फरवरी को विधानसभा में कांगे्रस विधायक सरकार को घेरेंगे। सितंबर 2013 में जिला प्रशासन ने सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू किया।
117 पदों के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। भर्ती को लेकर शुरू से मनमानी की जा रही थी। मेरिट सूची जारी होने के बाद दोबारा कौशल परीक्षा ली गई, पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी की गई। पोस्टिंग के लिए सभी अभ्यर्थियों को 30 व 31 जनवरी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है, लेकिन इसके पहले ही अधिकारियों के पुत्र-पुत्री व एक कद्दावर नेता के करीबी को 23 जनवरी को ही पोस्टिंग दे दी गई।
इस फर्जीवाड़ा को लेकर जिलेवासियों में आक्रोश है। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, धमतरी विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने भास्कर से आदेश की कापी व डिटेल मांगा है, जिसे वे सुबूत के साथ विधानसभा में उठाकर जांच कार्रवाई की मांग करेंगे। कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने भी शासन से जांच की मांग की है।
रेणु उठाएंगीं चीतलों की मौत का मामला
बिलासपुरत्नकानन पेंडारी स्मॉल जू में 21 मादा चीतलों की एक साथ मौत का मामला आने वाले दिनों में विधानसभा में उठेगा। कांग्रेस विधायक दल की उपनेता डा. रेणु जोगी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरिए पूछा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में चीतलों की मौत कैसे हो गई? उनके सवाल का जवाब तैयार करने में कानन प्रशासन जुटा है। विधायक रेणु जोगी ने जानकारी मांगी है कि कानन जू में पहले भी ऐसी कोई घटना घटी है?
अगले महीने शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में चीतलों की मौत का मामला कांग्रेस जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। वजह साफ है कि वन विभाग वर्तमान में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के पास है और चीतलों की मौत को लेकर छाए रहस्य पर से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर वन मंडलाधिकारी के कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन, नारेबाजी की थी और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। जाहिर है कि विपक्ष इस मामले में मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास करेगा।
कानन प्रशासन ने बताया, एंथ्रेक्स से मौत
कामधेनु वेटनरी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 21 मादा चीतलों की मौत एंथ्रेक्स बैक्टीरिया (बेसीलस एंथ्रेसीस) के प्रकोप से होने की आशंका जताई है। चीतलों की मौत के बारे में विधानसभा को बताया गया है कि चीतलों के ब्लड सैंपल में एंथ्रेक्स के बैक्टीरिया होने की आशंका जताई गई है। ब्लड के अलावा चीतलों को दिए जाने वाले आहार, पानी आदि के सैंपल भी उच्च स्तरीय जांच के लिए राष्ट्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए हैं। यह भी बताया गया है कि इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर वन्यप्राणियों की मौत की कोई घटना जू में नहीं हुई।फर्जीवाड़े की डिटेल मुझ तक भिजवाएं, ऐसा हुआ है तो गलत है। विधानसभा सत्र में इसे उठाएंगे।
भूपेश बघेल, प्रदेश कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष
आगामी 3 फरवरी को विधानसभा सत्र है। इस फर्जीवाड़े को बेबाकी से रखेंगे। बेरोजगार अभ्यर्थियों से बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुरुमुख सिंह होरा, विधायक धमतरी
शुरु से गड़बड़ी
॥सहायक ग्रेड 3 की भर्ती प्रक्रिया में शुरु से गड़बड़ी हो रही है। नियमों को दरकिनार कर अधिकारियों, नेता के करीबियों को लाभ दिया जा रहा है, तो यह गलत है। शासन से जांच कर कार्रवाई की मांग करेंगे।ञ्जञ्ज
लेखराम साहू, पूर्व विधायक कुरुद
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.