खोंगसरा. बिलासपुर. नाले के पास महिला का शव मिला। सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत जा रहे थे कि नाले के पास बदबू आई। पास जाकर उन्होंने देखा तो महिला की लाश पड़ी थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव नाले से बाहर निकलवाया।
ग्रामीणों ने उसकी पहचान 35 वर्षीय फूलबाई पति सालिकराम के रूप में की। पूछताछ में पता चला वह मंगलवार की सुबह घर से निकली थी। देर रात तक वह नहीं आई तो परिजनों ने खोज की पर वह नहीं मिली। परिजनों ने इसकी सूचना बेलगहना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पंचनामा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।