पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने तीन महिने तक किशोरी से किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. बिलासपुर. कुसमुंडा के विकास नगर में एक किशोरी से एक युवक ने तीन महिने तक अनाचार किया। किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत विकास नगर में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसा-मौसी के यहां रहती है। जो मजदूरी करते हैं। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है। किशोरी को लेकर मौसी-माैसा कुसमुंडा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी से गैंगरेप होने की बात कही।
पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बोली। पुलिस ने उन्हें डाक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पहुंचने बाद किशोरी के मौसी-माैसा ने मीडिया के सामने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की जानकारी दी। कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोप राजा लोहार पिता उमेश के खिलाफ अनाचार व लैंगिक बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। डाक्टरी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाल कल्याण समिति करेगी पूछताछ : पुलिस के सामने किशोरी के खामोश रहने की वजह से घटना की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके लिए पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी है। शनिवार को समिित के सदस्य किशोरी से चर्चा करते हुए घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास करेंगे। जो भी बयान वह देगी वह पुलिस के समक्ष पेश किया जाएगा।