उदयपुर. बिलासपुर. गुरुवार की शाम आमाडुगु के जंगल में भालुओं ने हमलाकर एक युवक को मार डाला। युवक लकड़ी लेकर जंगल से लौट रहा था। घटना के बाद भालू शव के पास बैठा था। बाद में ग्रामीणों द्वारा मसाल जलाए जाने पर वह जंगल में भाग गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नुनेरा निवासी कामेश्वर बिंझिया उम्र लगभग 30 साल गुरुवार को जंगल में लकड़ी लेने गया था। शाम को साइकिल में लकड़ी लेकर वह लौट रहा था। आमाडुगु के पास अंधेरे में एक मादा भालु अपने 2 नवजात भालु के साथ हमला कर दिया । भालुओं ने उसके चेहरे एवं सिर को नोच दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हे। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो तीनो भालू शव के पास घूम रहे थे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मसाल जलाया जिससे भालू भाग गए। वनकर्मियों द्वारा शव की सुरक्षा के लिए आस-पास अलाव जलाया गया। सुबह पुलिस ने मौके पर ही पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों को तात्कालिक राहत राशि 10 हजार रुपए प्रदान कर दिया गया है । आगे की कार्यवाही के लिए प्रकरण तैयार कर वन मंडलाधिकारी सरगुजा को भेजी जा रही है ।
अज्ञात बीमारी से हुई भालू की मौत
बैकुंठपुर | विकासखण्ड बैकुन्ठपुर के ग्राम पंचायत सलबा के मरघटिया तालाब में एक भालू मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई वन परिक्षेत्राधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त भालू शायद काफी समय से बीमार था जिसकी वजह से वह बहुत कमजोर हो गया था उसके शरीर में कीड़े भी जमा हो रहे थे। कमजोरी की वजह से भालू कीड़ें नही निकाल पा रहा था। संभवत: बीमारी की वजह से ही भालू की मौत हुई है।