पेण्ड्रा. बिलासपुर. तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी यात्री बस से टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर मौत गई। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी के कदमटोला की है। मध्यप्रदेश के बिजुरी में बगईहाटोला निवासी एसईसीएल कर्मी 22 वर्षीय सुनील पुरी पिता ज्ञानदास पुरी साढू के घर ग्राम धरहर आया था। रविवार की सुबह 9 बजे वह बाइक से गांव जाने के लिए निकला। वह तेज गति से बाइक चला रहा था। सामने आई बकरी से वह टकरा गया।
ग्रामीणों से बचने वह तेज गति से बाइक चलाकर भागने लगा। उसके आगे पेण्ड्रारोड से कोतमा जा रही गुप्ता बस थी। बस कदमटोला सिवनी के पास सवारी बैठाने के लिए जैसे ही रूकी, तेज रफ्तार बाइक बस से टकरा गई। इससे सुनील गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पीएम के लिए भेज दिया।