रायपुर | कौन बनेगाकरोड़पति की हॉट सीट पर गरियाबंद के शिक्षक बसंत शर्मा छह लाख 40 हजार रुपए और एक कार जीतने में कामयाब रहे। देर रात तक चले शो में रायगढ़ के अभिषेक अग्रवाल को दस हजार रुपए से ही संतोष करना पड़ा। शो में मौजूद सैकड़ों दर्शकों को
अमिताभ बच्चन की अदाएं रोमांचित करतीं रहीं।
महानायक
अमिताभ बच्चन का जादू रविवार को रायपुर में सिर चढ़कर बोला। इंडोर स्टेडियम में प्रवेश के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
बिग बी ने जैसे ही अपने गाने सारा जमाना, हसीनों का दीवाना पर डांस करना शुरू किया, हर ओर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। कार्यक्रम देर रात तक चला।