ब्रज मंडल की वार्षिक आम सभा 28 को
ब्रज मंडल की वार्षिक आम सभा 28 को
भिलाई|ब्रज मंडलके कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बीएस सिनसिनवार की अध्यक्षता हुई। महासचिव अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार वार्षिक आमसभा 28 सितंबर को सुबह 10 बजे गीता भवन परिसर सेक्टर-6 में होगी। महासचिव का प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का विवरण अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर अस्थाना, महावीर सिंह धाकरे, हरबीर सिंह, रामबीर सिंह, दिनेश गुप्ता, वीके शर्मा, केके प्यारी, एचसी वार्ष्णेय, शील कुमार राघव, सूरज बलबीर मंगला, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा उपस्थित थे।