पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली से पहले स्कूलों में ग्राम सभा, मंत्री भी होंगे शामिल

दीपावली से पहले स्कूलों में ग्राम सभा, मंत्री भी होंगे शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवालीसे पहले जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक ग्राम सभा होगी। ग्राम सभा में स्कूल की हरेक गतिविधि पर चर्चा होगी।

इस सभा में बच्चों के पालक, शासन के मंत्री और प्रशासन के अाला अफसर मौजूद रहेंगे। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्लान करेंगे। अगर कोई कमी पाई गई तो उसे कैसे दूर करना है? यह भी मौके पर तय होगा। यह ग्राम सुराज की तर्ज पर हो रहा है। अमला कभी भी कोई भी स्कूलों में दौरा करने के लिए पहुंच सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल होंगे। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में इसे कराया जा रहा है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दशहरा की छुट्टी की वजह से इसे दूसरे सप्ताह में कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को शिक्षक गुणवत्ता वर्ष मनाने का ऐलान किया है। जिले के सभी ब्लाकों में अलग-अलग दिन ग्राम सभा होगा।

^जिले के सरकारी स्कूलों में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शैक्षणिक ग्राम सभा का आयोजन होगा। इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय टीम का शेड्यूल अभी नहीं आया है। एएनबंजारा, डीईओ

केंद्रीय टीम भी अक्टूबर में आएगी

स्कूलोंकी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भी अक्टूबर में आएगी। पहले यह टीम सितंबर के आखिरी सप्ताह में आने वाली थी, लेकिन इसका शेड्यूल बदल गया है। बता दें कि यह टीम जुलाई में आई थी तब जिले के दर्जन भर से अधिक स्कूलों का निरीक्षण की थी।

शिक्षक बताएंगे स्कूल की गतिविधियां

शैक्षणिकग्राम सभा में स्कूल के शिक्षक गतिविधियों की जानकारी देंगे। उन्होंने अब तक ऐसा क्या किया है? स्कूल की क्या उपलब्धियां है? यह मुख्य हाेगा। स्कूल की अगर कोई समस्या है, तो उसके बारे में भी शासन-प्रशासन के अफसरों को अवगत कराएंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

{स्कूलमें छात्र और शिक्षक का अनुपात क्या है? {स्कूल की समस्या क्या है? क्या उपलब्धि है? {उसके सुधार के लिए और क्या किया जा सकता है? {शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे हुआ? {पालक स्कूल की पढ़ाई से संतुष्ट है कि नहीं? {बेहतर रिजल्ट के लिए एक्स्ट्रा क्या किया गया?

आज डीईओ लेंगे एचएम की क्लास

इधरडीईओ एएन बंजारा बुधवार को स्कूल धमधा ब्लॉक के एचएम, प्राचार्य और संकुल समन्वयकों की क्लास लेंगे। कार्यशाला बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे बीआरसी के हॉल