पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से लापता युवक को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, लोगों ने किया थाने का घेराव

दो दिन से लापता युवक को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, लोगों ने किया थाने का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुपेलाथाने का मंगलवार को संजय नगर के लोगों ने घेराव किया। यहां के टकेश वर्मा (28) रविवार रात से लापता है। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अब तक कोई सुराग भी नहीं मिला है।

इसी से नाराज लोगों ने मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे थाने का घेराव किया। टकेश के परिजनों रहवासियों का आरोप है कि टकेश का अपहरण हुआ है। उसे डॉ. संतोष जंघेल ने अपने साथ ले गया। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहा है। उसी रात ढूंढने के लिए फरीदनगर के घनश्याम वर्मा घर पहुंचे थे। तब टकेश का भाई पप्पू घर में था। दोनों ढूंढने के लिए निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

सोमवार सुबह सुपेला थाने में उन्होंने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पप्पू वर्मा ने बताया कि टकेश, घनश्याम और डॉ. संतोष जंघेल मिलकर सेंट्रिंग का ठेका लेते थे। उनके बीच विवाद भी हुआ था। तब से टकेश लापता है। परिजनों ने घनश्याम और डॉ. संतोष पर संदेह जताया है। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस बातें सामने नहीं आई।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टकेश का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। जल्द ही मामले में खुलासा होगा।

संजय नगर निवासी टकेश वर्मा रविवार रात से लापता है। गुमशुदगी की रिपोर्ट सुपेला थाने में दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इसी से नाराज मोहल्लेवासियों ने मंगलवार को किया थाने का घेराव।