- Hindi News
- मवेशी तस्करी करते 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मवेशी तस्करी करते 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई|भिलाई-3 पुलिसने मंगलवार को दोपहर एक बजे मवेशी तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपी 12 मवेशियों को चरोदा की ओर चार पहिया वाहन (सीजी 04 जेए 6706) से ले जा रहे थे। तभी पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपियों में महेश साहू, नरोत्तम साहू, चेतन यादव है। उनके खिलाफ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई की है।