शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षकों का किया सम्मान
भिलाई|गुरुनानक इंग्लिशसीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षक दिवस समारोह शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड के सीईओ एवं पंजाबी भाईचारा के पूर्व प्रधान चरणपाल सिंह बाजवा थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तारा सिंह ने की। शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर गुरुसिंह सभा के प्रधान कुलवंत सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरमुख सिंह, शाला समिति के सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष हरमीत सिंह, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, बीएल नेब, एमएल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
गुरुनानक स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षकों को सम्मानित किया।